Headlines

Ranikhet: रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आगाज़, कदली वृक्ष यात्रा निकाली गई

Ranikhet: रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आगाज़, कदली वृक्ष यात्रा निकाली गई
शेयर करे-

Ranikhet: उत्तराखंड की आराध्य देवियां मां नंदा-सुनंदा के 135वें भव्य महोत्सव का आयोजन रानीखेत में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गया। गुरुवार को परंपरा के अनुसार मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति और नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कदली वृक्ष लाकर पूजन सम्पन्न किया गया।

सुबह 11 बजे माधव कुंज द्योलीखेत राय स्टेट निवास में भक्तगण एकत्रित हुए। पंडित विपिन पंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कदली वृक्ष पूजन कराया, जिसमें यजमान के रूप में अमित शाह व उनकी पत्नी गायत्री शाह को सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, वहीं ढोल-नगाड़ों, नगाड़-निशाण और पारंपरिक छोलिया नृत्य के बीच कदली वृक्ष यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर मां नंदा देवी मंदिर परिसर तक पहुंची।

महोत्सव समिति के हरीश शाह ने बताया कि 29 अगस्त से 2 सितंबर तक मूर्ति निर्माण, अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 31 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी, जबकि 1 और 2 सितंबर को अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 3 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की विदाई शोभा यात्रा विसर्जन हेतु नगर में निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, केंट सभासद मोहन नेगी, रंगकर्मी एवं पत्रकार विमल सती, अगस्त लाल शाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *