Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम की वजह से पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टामानू महोत्सव – 2025 में सम्मिलित नहीं हो पाए। इस अवसर पर उन्होंने देहरादून से ही कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दीं।
मोस्टामानू महोत्सव को पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ अब हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के अवसर सृजित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने मोस्टा देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

Chief Editor, Aaj Khabar


