Headlines

Haldwani: सिंथिया स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, पूर्व सैनिकों ने साझा किए वीरता के किस्से

Haldwani: सिंथिया स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, पूर्व सैनिकों ने साझा किए वीरता के किस्से
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसे कैप्टन मदन सिंह राठौड़, कैप्टन आर. सी. पांडे, कैप्टन बहादुर सिंह मेहरा, सूबेदार मेजर एन. एस. बोरा, सूबेदार मेजर गोविन्द सिंह बरती, सूबेदार हयात सिंह बड़ती और सूबेदार सुंदर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।

७८ वाहिनी एनसीसी से सम्बद्ध इकाई के कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली को नाटक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त पूर्व सैन्यकर्मियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय सेना और उत्तराखंड के युवाओं के योगदान की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार रौतेला ने उपस्थित सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया और छात्रों को प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता’ के विजेताओं को इस दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वर्णिका शर्मा, दिव्यांश सिंह, कृष्णा बिष्ट और इशिता जोशी ने किया।

इस अवसर पर एस. सी. मिश्रा, महेश जोशी, एनसीसी अधिकारी बी. बी. जोशी, कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, शिक्षिका ऋचा कर्नाटक, पिंकी चौहान, पुष्कर सिंह राजपूत, प्रियांशु भट्ट, कैथरीन, प्रवीन स्काट समेत बड़ी संख्या में छात्र, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *