Nainital: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत नैनीताल जनपद में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व में निर्धारित कई मतदान केंद्रों और स्थलों में संशोधन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) अनामिका ने बताया कि यह संशोधन राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार किया गया है।
विकासखंड हल्द्वानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजुनियाहल्दू के मतदान केंद्र संख्या 19, पूर्व में क.मा.वि. कठघरिया के अस्थायी कक्ष संख्या-3 में निर्धारित था, जिसे अब 19-रा.प्रा.वि. कठघरिया के कक्ष संख्या-2 में स्थानांतरित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत आनंदपुर के लिए अब संशोधित मतदान केंद्र 82-आंगनवाड़ी केंद्र गुसाईपुर रहेगा, जहां कक्ष संख्या-1 में मतदान होगा।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत हल्दूपोखरा नायक के लिए मतदान स्थल अब रा.प्रा.वि. हल्दूपोखरा नायक के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कक्ष संख्या-1 होगा।
ग्राम पंचायत चांदनीचौक घुड़दौड़ा का मतदान केंद्र अब संशोधन के बाद 189-आंगनवाड़ी केंद्र चांदनीचौक घुड़दौड़ा कक्ष संख्या-1 कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत हाथीखाल में मतदान अब 192-जन मिलन केंद्र हाथीखाल कक्ष संख्या-1 में होगा।
किशनपुर स्कूलिया पंचायत के लिए नया मतदान स्थल 141-वी. वी. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू कक्ष संख्या-1 बनाया गया है।
जयपुर बीसा के लिए मतदान स्थल 194-सेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर बीसा कक्ष संख्या-1 निर्धारित किया गया है।
वहीं ग्राम पंचायत खड़कपुर के लिए संशोधित मतदान स्थल रा.उ.मा.वि. मोटाहल्दू कक्ष संख्या-1 रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामवासियों से अपील की है कि वे नवीन मतदान स्थलों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

