Headlines

Haridwar: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हाईवोल्टेज तार गिरने से मची भगदड़, छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Haridwar: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हाईवोल्टेज तार गिरने से मची भगदड़, छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
शेयर करे-

Haridwar: रविवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, जिससे मौके पर भारी हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में अब तक कुल 35 घायलों को लाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।


source-: ANI

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की है कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के बीच अचानक हाई वोल्टेज तार गिरा, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह घटना की लगातार निगरानी कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन हादसे के कारण मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Haridwar

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *