Headlines

Haridwar: मनसा देवी मंदिर हादसे पर सीएम धामी का शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

Haridwar: मनसा देवी मंदिर हादसे पर सीएम धामी का शोक, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता
शेयर करे-

Haridwar: मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर रविवार को हुई भगदड़ की दुखद घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को घटना की मजिस्ट्रियल जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल पांच श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि 23 अन्य घायलों का इलाज हरिद्वार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना से संबंधित जानकारी के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार: 01334-223999, 9068197350, 9528250926

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून: 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 905844140

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *