Headlines

Haldwani: एडीएम शैलेंद्र नेगी का निबंधन कार्यालय पर सख्त रुख, दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर जांच के आदेश

शेयर करे-

Haldwani: अपर जिलाधिकारी एवं जिला निबंधक शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा हल्द्वानी निबंधन कार्यालय के निरीक्षण में दस्तावेज लेखन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि अनुज्ञप्ति संख्या 16/2022 वाले दस्तावेज लेखक की वैधता 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद उसने उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय कार्यालयों में 44 से अधिक विलेख प्रस्तुत किए।

एडीएम नेगी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पूछा है कि जब अनुज्ञप्ति की अवधि समाप्त हो चुकी थी, तो किस नियम के तहत दस्तावेज लेखक द्वारा विलेख प्रस्तुत किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के खिलाफ सुसंगत अधिनियमों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उप निबंधक भावना कश्यप, प्रकाश सिंह बिष्ट और वरिष्ठ रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिनेश सिंह चौहान से भी तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधितों की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *