Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 4 अगस्त 2025 को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस संभावित मौसम आपदा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार, 4 अगस्त को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़कों पर मलबा जमा होने, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसी के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकता अनुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय बनाएं।
आपदा संबंधी किसी भी घटना की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

