Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने दिए सभी स्कूलों और पुलों के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, वेडिंग डेस्टिनेशन और स्पिरिचुअल जोन पर तेज़ काम का आदेश

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने दिए सभी स्कूलों और पुलों के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, वेडिंग डेस्टिनेशन और स्पिरिचुअल जोन पर तेज़ काम का आदेश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को प्रदेशभर के सभी स्कूल भवनों और शौचालयों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर स्कूल भवनों में बच्चों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी।

मुख्यमंत्री ने सभी पुलों की सुरक्षा जांच करने और आवश्यकता अनुसार उनकी मरम्मत व पुनर्निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने त्रियुगीनारायण सहित राज्य के विभिन्न स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के कार्यों को धरातल पर तेज़ी से उतारने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *