Headlines

Rajasthan: झालावाड़ के पिपलोदी गांव में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, 20 से अधिक घायल

Rajasthan: झालावाड़ के पिपलोदी गांव में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, 20 से अधिक घायल
शेयर करे-

Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हुआ, जब प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

यह घटना मनोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपलोदी गांव की है, जहां स्कूल की छत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते छत कमजोर हो गई थी, जिससे उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। हादसे के वक्त बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद थे और कुछ अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अधिकांश बच्चे सातवीं कक्षा के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और मलबा हटाने का प्रयास जारी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित कारणों की जांच का आश्वासन दिया है।

गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे ने सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों की स्थिति और प्रशासन की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *