Headlines

Sri Ganganagar: भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 60 करोड़ की हेरोइन बरामद, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा

Sri Ganganagar: भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 60 करोड़ की हेरोइन बरामद, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा
शेयर करे-

Sri Ganganagar: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया, जो इस नशीले माल को उठाने पहुंचे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई थी। जैसे ही देर रात ड्रोन की आवाज सुनाई दी और पैकेट गिराए गए, टीमों ने तुरंत घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान चार पैकेट्स में पैक कुल 12 किलो हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक पंजाब का निवासी है, जबकि अन्य तीन गजसिंहपुर और रावला मंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी और इसे आगे पंजाब में सप्लाई किया जाना था।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है, जो ड्रोन के जरिए लगातार भारत में नशे की खेप भेजने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *