Headlines

Haridwar: हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, गाजियाबाद से आए दो युवकों की तेज बहाव में बहने से गई जान

Haridwar: हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, गाजियाबाद से आए दो युवकों की तेज बहाव में बहने से गई जान
शेयर करे-

Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गाजियाबाद से आए दो दोस्त तेज बहाव में बह गए। घटना हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध की है, जहां स्नान करते समय दोनों युवक गंगा में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब सवा घंटे तक चले सघन अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा नदी से बरामद कर लिए गए।

इसके बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।

मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43), निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39), निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *