Headlines

Khatima: भुट्टा ठेली पर रुके मुख्यमंत्री धामी, वृद्धा को भुना भुट्टा सौंप दिखाया जनसंवाद का उदाहरण

Khatima: भुट्टा ठेली पर रुके मुख्यमंत्री धामी, वृद्धा को भुना भुट्टा सौंप दिखाया जनसंवाद का उदाहरण
शेयर करे-

Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला जब खटीमा दर्शन के बाद पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तभी वे अचानक सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली पर रुक गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भुट्टा भूना और वहीं पहले से मौजूद एक वृद्ध महिला को अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपते हुए उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री धामी के इस सहज व्यवहार ने लोगों को चौंका दिया, लेकिन यह जनता से उनके जुड़ाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की असली ताकत स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत में है। उन्होंने युवाओं से स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री लंबे समय से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सशक्त समाज वही होता है, जहां नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना मजबूत हो।

Khatima

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *