New Delhi: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और टिहरी से सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उत्तराखंड में गरीबों से जुड़े LUCC फ्रॉड मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।
सांसदों ने बताया कि इस घोटाले ने हजारों पहाड़ी लोगों की जीवनभर की कमाई को लूट लिया है, ऐसे में घोटालेबाजों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनकी संपत्तियों को जब्त कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि घोटाले के प्रमोटर्स को इंटरपोल की मदद से भारत लाया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार ने इस घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को संस्तुति भेज दी है। सांसदों ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई गरीबों को धोखा देने की हिम्मत न कर सके।
गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

