Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक, योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक, योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता और विभागों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं की निगरानी और सफल संचालन के लिए तकनीक का सहारा लेना जरूरी है। किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाने के लिए सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने की अपेक्षा की गई।

कृषि और ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के साधन सुलभ होंगे और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

सड़क संपर्क को विकास की आधारशिला बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाएं सफल होंगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, शक्तिलाल शाह, हरीश धामी और मनोज तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *