Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bageshwar: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने दिशा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश

Bageshwar: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने दिशा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश
शेयर करे-

Bageshwar: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित पुलों को समय पर पूरा किया जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने और जन औषधि केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बीएसएनएल को मोबाइल नेटवर्क सेवाओं को सुचारु बनाने और यूपीसीएल को प्रभावित सेवा केंद्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य गृह योजना को मिशन मोड पर लागू किया जाए और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा सके।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी आशीष भाटगांई समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *