Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को तुरंत ₹5-5 लाख सहायता का आश्वासन

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को तुरंत ₹5-5 लाख सहायता का आश्वासन
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें और प्रभावितों को तुरंत मदद मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को तत्काल ₹5-5 लाख की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को समय पर राशन और आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने, नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी करने और बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए।

स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री ने बरसात समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत व सुधार कार्य में तेजी लाने और 15 सितंबर के बाद अपेक्षित चारधाम यात्रा को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को देखते हुए हर समय अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *