Haridwar: शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए साथी ललित की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सोते समय हथौड़े से उसके सिर पर वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर जान ले ली।
घटना की जानकारी मकान मालिक सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी, जिसके आधार पर कोतवाली सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 438/25 धारा 103(1) BNS दर्ज किया गया। मौके पर ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी धर्मेंद्र (42) पुत्र करण सिंह, मूल निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) है और वर्तमान में रावली महदूद, सिडकुल में रह रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और अन्य कपड़े बरामद किए हैं।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग और कांस्टेबल सुंदर सिंह शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
