Headlines

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने जनता मिलन में रामनगर के जिप्सी चालकों को परमिट की बड़ी सौगात, नागरिक समस्याओं का तत्काल निस्तारण

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत ने जनता मिलन में रामनगर के जिप्सी चालकों को परमिट की बड़ी सौगात, नागरिक समस्याओं का तत्काल निस्तारण
शेयर करे-

Haldwani: शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामनगर के जिप्सी चालकों को बड़ी राहत दी। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिज़र्व से बाहर के क्षेत्रों में जिप्सी संचालन हेतु परमिट प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस फैसले से लगभग 50 जिप्सी चालकों को नई आजीविका के अवसर मिलेंगे और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जनता मिलन में भूमि विवाद, विद्युत, जलसंस्थान, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, नक्शा सुधार और स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिल जैसी समस्याओं पर तत्काल सुनवाई की गई। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों पर मुख्य अभियंता यूपीसीएल को डाटा आकलन के निर्देश दिए गए। वहीं, सितारगंज के भूमि विवाद मामले में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर को आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए। आयुक्त ने मौके पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण कर शेष मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन के पदक विजेताओं ने भी मंडलायुक्त से भेंट की। देहरादून में 21 से 27 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में एसोसिएशन के 32 प्रतिभागियों में से 17 ने पदक जीते। आयुक्त ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जिले का गौरव बढ़ाने की सराहना की।

कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र, आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आमजन से अपील की कि वे भारी वर्षा के दौरान नदियों-नालों और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में न रुकें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पर्वतीय मार्गों में असुरक्षित रास्तों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *