Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘ऑल इंडिया ऑयल सेक्टर मीट’ में भाग लेकर ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद किया और तेल व प्राकृतिक गैस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों व भावी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेल एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र किसी भी राष्ट्र की आर्थिक बुनियाद होता है, जो न केवल औद्योगिक प्रगति बल्कि आम जनजीवन की जरूरतों को भी पूरा करता है। इस दिशा में ओएनजीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसने लंबे समय से देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अहम योगदान दिया है।
देहरादून में आयोजित 'ऑल इंडिया ऑयल सेक्टर मीट' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद कर अपने विचार साझा किए। तेल एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र किसी भी राष्ट्र की आर्थिक नींव है, यही वह शक्ति है जो औद्योगिक विकास से लेकर रोज़मर्रा की जरूरतों तक हर क्षेत्र को… pic.twitter.com/bvIPBV8XIu
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 28, 2025
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अब केवल एक स्वप्न नहीं बल्कि एक सामूहिक संकल्प बन चुका है।
ऊर्जा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण की आवश्यकता और इसकी स्थापना को दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ऊर्जा नीति को मजबूती प्रदान करेगी।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

