Rudrapur: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त अभियान में करीब 6 लाख रुपए मूल्य की एमडीएमए ड्रग के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जब्त की गई एमडीएमए ड्रग को ‘एक्स्टसी’ या ‘मौली’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक शक्तिशाली सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इसके सेवन से व्यक्ति में असामान्य ऊर्जा, उत्साह, सहानुभूति की भावना और समय की धारणा में विकृति उत्पन्न होती है।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महोदय के "नशा मुक्त उत्तराखंड" अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।
करीब 06 लाख रुपए की MDMA ड्रग के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार pic.twitter.com/Qhoq0jL015— Udham Singh Nagar Police Uttarakhand (@UdhamSNagarPol) June 28, 2025
यह ड्रग विशेष रूप से रेव पार्टियों और क्लबों में ‘पार्टी ड्रग’ के रूप में प्रयुक्त होती है। एमडीएमए का अत्यधिक सेवन न केवल हृदय संबंधी समस्याएं, अतिताप (हाइपरथर्मिया) और गुर्दे की विफलता उत्पन्न कर सकता है, बल्कि इससे मृत्यु भी हो सकती है।
पुलिस के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि जिले को नशे से मुक्त किया जा सके और युवा वर्ग को इस बुराई से बचाया जा सके।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

