Headlines

Uttarakhand: कोटाबाग में भाजपा नेता के बेटे की आत्महत्या के बाद चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर, जांच शुरू

शेयर करे-

Uttarakhand: भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल की आत्महत्या मामले में कोटाबाग पुलिस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला, जिसके चलते शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कोटाबाग पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटाबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया और कांस्टेबल परमजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चौकी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच का जिम्मा सीओ रामनगर को सौंपा गया है।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं, कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *