Headlines

Dehradun: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Dehradun: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन, कर्मचारियों को किया सम्मानित
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने राजभवन में ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक राजभवन सूचना परिसर द्वारा राज्यपाल के चार वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित है। इस अवसर पर राज्यपाल के कार्यकाल पर बनी एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, 23 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली को ‘‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि श्री चमोली ने अनुशासन, दक्षता और पारदर्शिता के साथ राजभवन की कार्यप्रणाली को मजबूत किया है।

राज्यपाल ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी कर्मचारी आगे भी इसी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि राजभवन पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है और यहां कार्यरत कर्मचारी जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *