Haldwani: नन्ही परी के साथ हुई हैवानियत के आरोपी को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ शहर के बुद्ध पार्क में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कुमाऊं के कई कलाकार भी एकजुट होकर लोगों के साथ खड़े नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि ऐसी अमानवीय घटना समाज पर कलंक है और आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
बुद्ध पार्क में उमड़े जनसैलाब ने यह संदेश दिया कि नन्ही परी के साथ न्याय की लड़ाई अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। लोगों ने प्रशासन और न्यायपालिका से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की।

Chief Editor, Aaj Khabar
