Headlines

Haridwar: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कंटेनर, धधकती आग से अफरा-तफरी, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

Haridwar: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कंटेनर, धधकती आग से अफरा-तफरी, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
शेयर करे-

Haridwar: श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते कंटेनर आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका।

सूचना पर श्यामपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *