Headlines

Dehradun: गृह मंत्री के ऊधमसिंह नगर दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश

Dehradun: गृह मंत्री के ऊधमसिंह नगर दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित ऊधमसिंह नगर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गृह मंत्री के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मौसम की संभावनाओं को ध्यान में रखकर संपादित करने और वैकल्पिक योजना तैयार रखने पर बल दिया।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित है, उनकी सूची समय से तैयार कर ली जाए ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *