Headlines

Hyderabad: भारत के पहले ISS यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के साथ सुरक्षित लौटे, सैन डिएगो के समुद्र में स्पलैशडाउन

Hyderabad: भारत के पहले ISS यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के साथ सुरक्षित लौटे, सैन डिएगो के समुद्र में स्पलैशडाउन
शेयर करे-

Hyderabad: भारत के पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन की टीम के साथ सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ड्रैगन ग्रेस स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सैन डिएगो के समुद्री तट पर सुरक्षित रूप से स्प्लैशडाउन हुआ।

स्पेसएक्स द्वारा संचालित इस मिशन में लैंडिंग प्रक्रिया अत्यंत सटीक रही। जब स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर रहा था, तब लगभग 5.7 किलोमीटर की ऊंचाई पर ड्रोग पैराशूट को खोला गया। इसके बाद 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर मेन पैराशूट्स खोले गए, जिससे अंतरिक्ष यान की गति नियंत्रित हुई और वह सुरक्षित रूप से समुद्र में उतर गया।

स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से इस मिशन की पुष्टि की और लिखा, “ड्रैगन स्प्लैशडाउन कंफर्म।” कंपनी ने शुभांशु शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित लौटने पर उन्हें बधाई दी और पृथ्वी पर उनका स्वागत किया।

इस उपलब्धि के साथ शुभांशु शुक्ला भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नई मिसाल बन गए हैं।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *