Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान देशवासियों से ऊर्जा और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच असफल शांति वार्ता के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर भारत पर भी दिखाई देने लगा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों को पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो और युद्ध के असर को सीमित किया जा सके। हालांकि उन्होंने यह बयान किसी राष्ट्र के नाम संबोधन में नहीं बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया।
PM मोदी की 7 बड़ी अपीलें:
• जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें
• एक साल तक सोना खरीदने से बचें
• पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें
• खाने के तेल के उपयोग में कटौती करें
• एक साल तक विदेश यात्रा से बचें
• रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाएं
• विदेशी उत्पादों का कम इस्तेमाल करें और स्वदेशी अपनाएं
प्रधानमंत्री की इन अपीलों को सरकार की कोविड काल जैसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और सीमित यात्रा जैसे उपायों से आम लोगों पर आर्थिक दबाव कम करने की कोशिश की गई थी।

Chief Editor, Aaj Khabar
