Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के जे॰डी॰ होम स्टे और कुटुंब होम स्टे पर प्रशासन का शिकंजा, फायर सेफ्टी और पंजीकरण में मिली गंभीर अनियमितताएं

Haldwani: हल्द्वानी के जे॰डी॰ होम स्टे और कुटुंब होम स्टे पर प्रशासन का शिकंजा, फायर सेफ्टी और पंजीकरण में मिली गंभीर अनियमितताएं
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न होमस्टे और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती क्षेत्र में स्थित जे॰डी॰ होम स्टे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल स्वामी नीरज शर्मा मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि यह प्रतिष्ठान होमस्टे के नाम से संचालित हो रहा है, जबकि इसका पंजीकरण टूरिस्ट गेस्ट हाउस के रूप में है। यहां कुल 8 कमरे संचालित पाए गए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि गेस्ट हाउस की पार्किंग पड़ोसी की भूमि पर कराई जा रही है, लेकिन इसके लिए कोई वैध अनुबंध प्रस्तुत नहीं किया गया। परिसर में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। वहीं, लगाए गए दो अग्निशमन यंत्र एक्सपायर पाए गए, जो भविष्य में किसी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हालांकि कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया गया था। प्रशासन ने अग्निशमन विभाग से तत्काल कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी नियमानुसार कदम उठाने की बात कही है।

इसके अलावा कुटुंब होम स्टे का भी निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर केयर टेकर नीरज जोशी मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि भवन स्वामी स्वयं होमस्टे में निवास नहीं करते, जबकि नियमावली के अनुसार भवन स्वामी का वहीं निवास करना अनिवार्य है। होमस्टे में कुल 6 कमरे संचालित पाए गए और यहां भी रसोई या रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्र पर केवल निर्माण वर्ष 2024 अंकित मिला, जबकि उसकी समाप्ति तिथि दर्ज नहीं थी। परिसर में रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। साथ ही केयर टेकर का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। हालांकि पार्किंग की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

प्रशासन ने होमस्टे नियमावली के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए कुटुंब होम स्टे का पंजीकरण निरस्त किए जाने की संस्तुति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *