Headlines

Haldwani: इन्द्रानगर फाटक पर रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा बरेली रेफर

Haldwani: इन्द्रानगर फाटक पर रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा बरेली रेफर
शेयर करे-

Haldwani: दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई, जब इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास दो युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग पांच बजे दोनों युवक रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद दोनों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रानगर ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *