Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में 21 जुलाई से चलेगी रंग-बिरंगी सिटी बस सेवा, छह रूटों पर शुरू होगी सुविधा

Haldwani: हल्द्वानी में 21 जुलाई से चलेगी रंग-बिरंगी सिटी बस सेवा, छह रूटों पर शुरू होगी सुविधा
शेयर करे-

Haldwani: शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी 21 जुलाई से सिटी बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस नई सेवा के तहत परिवहन विभाग ने छह प्रमुख रूट निर्धारित किए हैं, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रंगों से चिह्नित किया गया है। हर बस को उसके रूट के अनुसार रंग दिया गया है, ताकि लोग आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंचने वाली बस को पहचान सकें।

आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा के अनुसार, सिटी बस सेवा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित बस मालिक अपने वाहन पंजीकरण दस्तावेज जमा कर रहे हैं। यह सेवा शहर के भीतर नियमित रूप से संचालित होगी। बसों का किराया दूरी के अनुसार तय किया गया है—जहां दो किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 9 रुपये, वहीं 25 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर 45 रुपये लिया जाएगा।

परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित छह रूट और उनकी रंग पहचान इस प्रकार है:

  1. पीला रंग: भांखड़ा – कुसुमखेड़ा – रानीबाग
  2. लाल रंग: बस स्टेशन – ट्रांसपोर्ट नगर – कुसुमखेड़ा
  3. गहरा नीला रंग: बस स्टेशन – नरीमन चौराहा – स्टेडियम – टीपीनगर – जेल
  4. हरा रंग: बस स्टेशन – मेडिकल कॉलेज – बिड़ला स्कूल – गैस गोदाम – कालाढूंगी चौराहा
  5. नारंगी रंग: बस स्टेशन – दुर्गा सिटी सेंटर – नवाबी रोड – रिलायंस मॉल – भांखड़ा
  6. सफेद रंग: बस स्टेशन – मुखानी चौराहा – ऊंचापुल चौराहा – चौफला – कमलुआगांजा – ब्लॉक – कालाढूंगी चौराहा
  7. Haldwani

यह योजना न केवल यात्रियों को सस्ता और सुव्यवस्थित परिवहन उपलब्ध कराएगी, बल्कि शहर में पर्यावरण के अनुकूल यातायात को भी बढ़ावा देगी। विभाग का कहना है कि इस सेवा को भविष्य में चरणबद्ध तरीके से और अधिक रूटों पर भी विस्तारित किया जा सकता है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *