Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रेमनगर बाजार में व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर घटे हुए जीएसटी स्लैब के लाभों को साझा किया।
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से कहा कि वे उपभोक्ताओं को नई दरों के बारे में जागरूक करें और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती कर आम जनता को राहत पहुंचाई है।
धामी ने कहा कि नए ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ से गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने इसे आर्थिक सुधार और जनकल्याण को साथ लेकर चलने वाला कदम बताया। मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकार और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया और कहा कि कर दरों में कमी से घरेलू बजट पर बोझ घटा है और आम परिवारों को वास्तविक राहत मिली है।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar

