Headlines

Dehradun: मोथरोवाला में स्वास्थ्य संवाद और रक्तदान शिविर बना समाजसेवा का प्रेरणास्त्रोत

शेयर करे-

Dehradun: मोथरोवाला क्षेत्र में सामाजिक संगठन ‘विचार एक नई सोच’ और 17 सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 216 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काउ’ ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक बताते हुए इन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस अवसर पर अपर सचिव मुख्यमंत्री और महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बंशीधर तिवारी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को प्रेरणास्पद बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं, बल्कि स्वयंसेवी प्रयास ही इसके मूल आधार होते हैं।

शिविर में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ बनता जा रहा है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना संभव होता है और समाज में इसके प्रति अधिक जागरूकता लाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी संस्था पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष और उपनिदेशक सूचना, रवि बिजारनिया ने विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता को सामूहिक प्रयास की शक्ति का प्रमाण बताया और इस आयोजन की सराहना की।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अर्जुन सिंह बिष्ट, अनिल सती, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, विजय रावत, आशीष ध्यानी, राजेश बहुगुणा, वैभव गोयल, विनोद मुसान, सुबोध भट्ट, जगमोहन डांगी, चन्दर एस कैंतुरा, बीर सिंह पंवार धनराज, अनुराग शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *