Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में भारी बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों का लिया गया जायजा

शेयर करे-

Haldwani: आगामी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने शनिवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों—देवखड़ी, कलसिया, रक्सिया, गौला बैराज और बनभूलपुरा स्थित गौला पुल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीओ लोहनी ने बताया कि पुलिस विभाग आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और एसडीआरएफ की टीम से लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

सीओ ने यह भी बताया कि हर थाना क्षेत्र से समय-समय पर वर्षा संबंधी अपडेट लिए जा रहे हैं और उन्हें तत्काल उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्यरत हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *