Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट

Dehradun: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 5 अगस्त तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर पर्वतीय इलाकों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

इधर राजधानी देहरादून में भी मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ है। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई है। संभावित आंधी, बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी तेज से अति तेज बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *