Headlines

Champawat: चंपावत में एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप

Champawat: चंपावत में एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ड्रग माफिया में हड़कंप
शेयर करे-

Champawat: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ और चंपावत पुलिस की संयुक्त मुहिम लगातार सफल हो रही है। शनिवार को एसपी अजय गणपति के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी निवासी शकूर को बनबसा थाना क्षेत्र के धनुषपुल चौकी के पास से पकड़ा गया।

कार्रवाई सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और बनबसा थाना पुलिस की टीम शामिल रही। आरोपी के कब्जे से 309.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चंपावत पुलिस इससे पहले भी कई बड़े ड्रग तस्करों को पकड़ चुकी है। 1 अगस्त को पुलिस ने 8 लाख की चरस के साथ दो तस्कर और 18 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक नेपाली को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष जिले में अब तक 16 करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त की जा चुकी हैं।

वहीं, एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बात करें तो 2025 की शुरुआत से ही कार्रवाई लगातार जारी है। जनवरी में बाजपुर से एक किलो 266 ग्राम स्मैक, नैनीताल से 5 किलो 457 ग्राम चरस, फरवरी में पंतनगर से 62.90 ग्राम स्मैक और किच्छा से 2.590 किलो अफीम बरामद की गई।

मार्च से जुलाई तक भी एसटीएफ ने खटीमा, किच्छा और रुद्रपुर से लगातार हेरोइन और स्मैक की बरामदगी की, जिससे साफ है कि एजेंसियां नशा कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *