Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, सिद्धबली मंदिर के पास चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल

Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, सिद्धबली मंदिर के पास चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर के पास किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा आ गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है। दोनों मृतक पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, चालक देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। देवेंद्र और दिनेश की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और आपदा राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया। मलबे में फंसे वाहन को बाहर निकालने और मार्ग को साफ करने का कार्य तेजी से जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों से मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए प्रशासन हाईवे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *