Headlines

Dehradun: उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की सशक्त मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण से महिला रोजगार को मिला नया आयाम

Dehradun: उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की सशक्त मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण से महिला रोजगार को मिला नया आयाम
शेयर करे-

Dehradun: महिला सशक्तीकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने काकड़ीघाट क्षेत्र में पहाड़ी पिसी नूण के उत्पादन के माध्यम से कई क्षेत्रीय महिलाओं को आजीविका से जोड़ा है। इसी क्रम में संस्था ने 05 से 08 फरवरी 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी मेला 2026 में सक्रिय सहभागिता की।

मेले के दौरान हिमफ्ला द्वारा पहाड़ी पिसी नूण सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों का एक आकर्षक स्टॉल स्थापित किया गया, जिसमें पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित तथा महिला सशक्तीकरण पर आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में पहुंचे आगंतुकों ने इन उत्पादों को विशेष रूप से सराहा।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की धर्मपत्नी एवं धारणी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी ने हिमफ्ला के स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने समिति द्वारा संचालित नमक आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे महिला आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। श्रीमती धामी ने पहाड़ी पिसी नूण को महिला सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का भरोसा भी संस्था के निदेशक योगेंद्र सिंह सौरभ पंत एवं संदीप पांडे से व्यक्त किया।

उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *