Dehradun: सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक तहरीर सौंपी है, जिसमें उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
तिवारी ने कहा कि उनके खिलाफ बिना किसी तथ्य और साक्ष्य के अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनकी छायाप्रति उन्होंने तहरीर के साथ संलग्न की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की निराधार पोस्टें उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Chief Editor, Aaj Khabar

