Headlines

Dehradun: देहरादून में 1.26 करोड़ की भूमि धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जीवाड़े में बाप-बेटे गिरफ्तार

Dehradun: देहरादून में 1.26 करोड़ की भूमि धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जीवाड़े में बाप-बेटे गिरफ्तार
शेयर करे-

Dehradun:  कोतवाली नगर पुलिस ने एक करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की भूमि धोखाधड़ी के मामले में बाप-बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बैंक में पहले से बंधक रखी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक व्यवसायी को बेच दिया था।

विष्णु विहार निवासी वर्णित अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें रोजगार के लिए भूमि की आवश्यकता थी। इस दौरान उनके परिचित विजय सिंह परमार ने उन्हें कुआं वाला क्षेत्र में जमीन दिखाते हुए मालिक अमरीश ओबेरॉय, प्रणव ओबेरॉय और श्रवण ओबेरॉय से मुलाकात करवाई। आरोपियों ने भूमि पर कोई बैंक लोन या विवाद न होने की झूठी जानकारी देते हुए एक करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि की रजिस्ट्री पीड़ित के नाम कर दी।

बाद में जब पीड़ित ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया तो खुलासा हुआ कि उक्त भूमि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पहले से बंधक थी। इसके साथ ही उसे जो दस्तावेज दिए गए थे, वे भी फर्जी पाए गए। पूरी घटना एक सोची समझी साजिश के तहत की गई थी।

पुलिस ने जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अमरीश ओबेरॉय और उनके बेटे प्रणव ओबेरॉय को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश जारी हुए हैं। मामले में तीसरे आरोपी श्रवण ओबेरॉय की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *