Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में आज से जमीन खरीदना महंगा, देहरादून में 22% तक बढ़े सर्किल रेट

Dehradun: उत्तराखंड में आज से जमीन खरीदना महंगा, देहरादून में 22% तक बढ़े सर्किल रेट
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में सोमवार 6 अक्टूबर से जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने दो साल बाद एक बार फिर जमीनों के सर्किल रेट संशोधित कर दिए हैं। 2023 के बाद अब 2025 में दरों में 9 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

देहरादून के राजपुर रोड पर 50 मीटर की दूरी तक जमीन का सर्किल रेट 62 हजार से बढ़कर 68 हजार और 350 मीटर तक 50 हजार से बढ़ाकर 55 हजार कर दिया गया है। थानो रोड में सबसे अधिक 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

फ्लैट का रेट 76 हजार से बढ़ाकर 82 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक भवनों का रेट 1.65 लाख से बढ़ाकर 1.75 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। वहीं ऋषिकेश और विकासनगर में भी 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों से जहां खरीदारों की जेब ढीली होगी, वहीं सरकार को राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *