Headlines

Haldwani: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में व्हाइटकोट सेरेमनी आयोजित, 125 नए छात्रों ने ली महर्षि चरक शपथ

Haldwani: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में व्हाइटकोट सेरेमनी आयोजित, 125 नए छात्रों ने ली महर्षि चरक शपथ
शेयर करे-

Haldwani: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइटकोट सेरेमनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में प्रवेश लेने वाले 125 छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर महर्षि चरक शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड चिकित्सा क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने छात्रों को सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 400 छात्रों को सरकार अपने खर्चे पर पीजी करा रही है, जिससे वर्ष 2027 तक शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक राज्य में उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 50 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी और 55 करोड़ रुपये के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही छात्रों को बेहतर भोजन, पानी, खेल सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी और ओपन जिम उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नए चिकित्सक को पांच परिवार गोद लेकर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने नशा मुक्त राज्य बनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *