Headlines

Haldwani: गौलापार हैलीपैड व ट्रेंचिंग ग्राउंड का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Haldwani: गौलापार हैलीपैड व ट्रेंचिंग ग्राउंड का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को गौलापार स्थित हैलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा, सफाई और पर्यावरणीय व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि हैलीपैड क्षेत्र में पक्षियों की आवाजाही और विद्युत लाइनों पर पेड़ों की शाखाओं के कारण उड़ान संचालन में खतरा है। इस पर यूपीसीएल को 24 घंटे के भीतर शाखाएँ हटाने और अग्निशमन कर्मियों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

रावत ने बताया कि पक्षियों की गतिविधि बढ़ने का मुख्य कारण ट्रेंचिंग ग्राउंड और खुले में फेंका जा रहा कचरा है। निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन और राजपुरा क्षेत्र में गौलानदी में फेंके जा रहे अपशिष्ट की वजह से भी जोखिम सामने आया। उन्होंने नगर निगम को सीसीटीवी लगाकर निगरानी, जनजागरूकता और नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

ट्रेंचिंग ग्राउंड पर उन्होंने पाया कि 6 करोड़ रुपये के टेंडर के तहत दो मशीनें लगनी थीं, लेकिन केवल एक ही कार्यरत है। इस पर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दूसरी मशीन लगाने और समय पर लेगसी वेस्ट के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, नए अपशिष्ट का नियमित सेग्रीगेशन और सफाई व्यवस्था पर निगरानी हेतु सीसीटीवी लगाने को कहा।

उन्होंने मृत पशुओं को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित खड्डों में दफनाने और ट्रेंचिंग ग्राउंड में पक्षियों की आवाजाही कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को भी कहा। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी राहुल साह, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित नगर निगम, यूपीसीएल और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *