Headlines

Dehradun: देहरादून के त्यागी रोड स्थित कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग, बाजार में मची अफरा तफरी

Dehradun: देहरादून के त्यागी रोड स्थित कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग, बाजार में मची अफरा तफरी
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी देहरादून के त्यागी रोड स्थित खालसा कार एसेसरीज की दुकान में सोमवार को भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दूर तक उठते धुएं के गुबार से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *