Headlines

Haldwani: हरिमोहन अरोड़ा बने हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष, दो साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित

Haldwani: हरिमोहन अरोड़ा बने हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष, दो साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित
शेयर करे-

Haldwani: रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लॉन में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने की।

संस्था के संरक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से हरिमोहन अरोड़ा (मोना) को अध्यक्ष, संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव तथा अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि समिति समाजहित और पंजाबी समुदाय के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

महामंत्री मुकेश ढींगरा और उपाध्यक्ष संदीप गांधी ने बताया कि समिति पूर्व की भांति विभाजन विभीषिका दिवस, लोहड़ी, बैसाखी और करवाचौथ जैसे प्रमुख आयोजनों को समाज के साथ मिलकर धूमधाम से मनाती रहेगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी को संस्था के संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *