Headlines

Dehradun: विधानसभा में बेड़ियां पहनकर पहुंचे विधायक भुवन कापड़ी, अमेरिका में भारतीयों के साथ भेदभाव पर जताया विरोध

Dehradun: विधानसभा में बेड़ियां पहनकर पहुंचे विधायक भुवन कापड़ी, अमेरिका में भारतीयों के साथ भेदभाव पर जताया विरोध
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी अनोखे अंदाज में विरोध जताने के कारण सुर्खियों में रहे। खटीमा से विधायक कापड़ी अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे कथित भेदभाव के विरोध में विधानसभा में बेड़ियां पहनकर पहुंचे और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

भुवन कापड़ी ने सदन में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “56 इंच का सीना कहां गया? लाल आंखें कहां गईं? हम विश्वगुरु बनने की बात कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका में भारतीयों को कैदियों की तरह जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जा रहा है।” उन्होंने कहा कि जहां अन्य देश अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस ला रहे हैं, वहीं भारतीयों को पुलिस गाड़ियों में बैठाकर लाया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।

गौरतलब है कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है, जिनमें भारतीयों समेत मेक्सिको, ब्राजील और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन द्वारा इन प्रवासियों को सैन्य विमानों में जंजीरों में जकड़कर भेजने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण दुनियाभर में आलोचना हो रही है।

इस अमानवीय व्यवहार के विरोध में भुवन कापड़ी ने विधानसभा में बेड़ियां पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार से इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *