Headlines

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन खिलाड़ी संजय रावत का भव्य सम्मान, युवाओं को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन खिलाड़ी संजय रावत का भव्य सम्मान, युवाओं को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलॉन खिलाड़ी संजय रावत के सम्मान में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि संजय रावत ने वियतनाम में आयोजित फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भारत का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है, जिसमें 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइक्लिंग और 42.2 किलोमीटर मैराथन दौड़ लगातार पूरी करनी होती है। इससे पहले संजय रावत गोवा हाफ आयरनमैन प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने नेशनल गेम्स 2025 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी किया।

डॉ. रौतेला ने कहा कि किसी भी खेल में शीर्ष स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून की आवश्यकता होती है। संजय रावत ने अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सम्मान समारोह के दौरान संजय रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रायथलॉन केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का भी खेल है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने 23 ट्राय क्लब की स्थापना की है, जिसके माध्यम से युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मिश्रा, महेश जोशी, कात्यायन रौतेला, तुलिका रस्तोगी, प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, मंजू जोशी, बी.सी. सती, प्रकाश शर्मा, वी.एस. बजेठा, आई.डी. जोशी, कोमल बिष्ट, ईशा जंगपांगी, रविंद्र शुंठा, मीनाक्षी पुंडीर, के.सी. पंत सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *