Headlines

Dehradun: श्रावण कांवड़ मेला 2026 को लेकर डीजीपी दीपम सेठ सख्त, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस का हाई अलर्ट

Dehradun: श्रावण कांवड़ मेला 2026 को लेकर डीजीपी दीपम सेठ सख्त, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस का हाई अलर्ट
शेयर करे-

Dehradun: आगामी श्रावण कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख मंदिरों, स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बम निरोधक दस्ता (BDS), अभिसूचना इकाइयों तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें चौबीसों घंटे तैनात रहेंगी।

मेले की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जबकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक प्लान, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *