Headlines

Dehradun: राहुल गांधी के देहरादून दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले चुनाव से पहले आते तो होती गंभीरता

Dehradun: राहुल गांधी के देहरादून दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले चुनाव से पहले आते तो होती गंभीरता
शेयर करे-

॰ 17 जुलाई को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने देहरादून आएंगे राहुल गांधी

Dehradun: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर तंज कसते हुए इसे चुनावी गतिविधियों से जोड़ दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय नेताओं का आना-जाना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी चुनाव से पहले उत्तराखंड आते तो इसे गंभीरता से लिया जाता। सीएम ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक की घटनाएं होती थीं, जबकि उनकी सरकार में ऐसा नहीं हुआ है।

धामी ने कहा कि पेपर लीक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल और अपने नेताओं से सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्तराखंड आना स्वाभाविक है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है, जबकि भाजपा लगातार इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया दे रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *