Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा रोड स्थित डांडा नूरीवाला में आयोजित समारोह में ₹58.32 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया और भवन को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एकीकृत भवन में ग्रामीण विकास विभाग की सभी प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एक ही परिसर से संचालित होंगी, जिससे कार्यों में तेजी और समन्वय आएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा दे रही है और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रही है। वर्ष 2027 तक ₹25 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य तय किया गया है जिससे युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्थायी रोजगार से जोड़ा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टेट मिलेट मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, एप्पल मिशन, नई पर्यटन व फिल्म नीति, होम स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसे कार्यक्रमों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है, जबकि ‘रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर योजना’ से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक, साहसिक, ईको, वेलनेस, एग्रो और फिल्म पर्यटन जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उत्तराखंड को ‘योग की वैश्विक राजधानी’ बनाने के लिए देश की पहली योग नीति लागू की गई है और जखोल, हर्षिल, गूंजी व सूपी गांवों को श्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के पुरस्कार से नवाजा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं के प्रभाव की सराहना की। उन्होंने बताया कि गैरसैंण के सारकोट गांव को आदर्श गांव के रूप में गोद लिया गया है, जहां अब होम स्टे, मिलेट उत्पादन और मशरूम खेती जैसे कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। वहीं, पंचायत चुनावों में 21 वर्षीय प्रियंका नेगी की प्रधान के रूप में सफलता को नई युवा शक्ति का प्रतीक बताया
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


